चंद्रमा पर पहला रेलवे सिस्टम बनाए जाने की योजना का नासा ने किया खुलासा
नासा ने चंद्रमा की सतह पर पहला रेलवे सिस्टम 'फ्लेक्सिबल लेविटेशन ऑन अ ट्रैक' (फ्लोट) बनाए जाने की योजना का एलान किया है। नासा के अनुसार, फ्लोट का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के उन क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को पहुंचाना होगा जहां अंतरिक्षयात्री मौजूद होंगे। नासा की चंद्रमा पर 2030 के दशक में अंतरिक्षयात्रियों के लिए बेस बनाने की योजना है।