नासा ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद भारत को दी बधाई
नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद भारत को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने पर चौथा देश बनने वाले भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।"