नासा ने जारी की बृहस्पति ग्रह और उसके चंद्रमा 'आईओ' की एक फ्रेम में ली गई तस्वीर
नासा ने बृहस्पति ग्रह और उसके तीसरे सबसे बड़े चंद्रमा 'आईओ' की एक फ्रेम में ली गई तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर नासा के जूनो स्पेसक्राफ्ट ने 30 जुलाई 2023 को ली थी जब इसने बृहस्पति के नज़दीक अपनी 53वीं उड़ान पूरी की। गौरतलब है कि हमारे सौरमंडल में सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी आईओ की सतह पर हैं।