नासा ने शेयर किया 'वाइपर' रोवर के प्रोटोटाइप का वीडियो
नासा ने वॉलाटाइल्स इंवेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर (वाइपर) के प्रोटोटाइप का वीडियो शेयर किया है। नासा ने बताया कि रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 2024 में लैंड करने की उम्मीद है। गोल्फ कार्ट के आकार के बराबर यह रोवर उन क्रेटर्स के बारे में भी जानकारी जुटाएगा जहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती है।