नासा ने शेयर की इनसाइट लैंडर की मंगल ग्रह पर ली गई आखिरी सेल्फी
नासा ने अपने इनसाइट मार्स लैंडर की अंतिम सेल्फी साझा की है जो लैंडर ने 24 अप्रैल को ली थी। इस सेल्फी में लैंडर 2018 में ली गई अपनी पहली सेल्फी की तुलना में कहीं अधिक धूल से ढका हुआ है। बकौल नासा, मई 2022 में टीम आखिरी बार इनसाइट के रोबोटिक आर्म को रेस्टिंग पोज़ीशन (रिटायरमेंट पोज़) में रखेगी।