नासा ने शेयर की पृथ्वी से एक साथ नज़र आ रहे कई ग्रहों की तस्वीर
नासा द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल ग्रह एक साथ पृथ्वी से नज़र आ रहे हैं। यह तस्वीर पिछले महीने तुर्की के एक गांव में फोटोग्राफर तुंक तेज़ेल ने खींची थी। नासा ने लिखा कि तस्वीर में मर्करी और यूरेनस भी दिख रहे हैं जिससे तकरीबन सभी ग्रहों का पैनोरामा बन रहा है।