नासा ने शेयर की प्लूटो की इंद्रधनुषी रंग में तस्वीर; सोशल मीडिया यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
नासा ने इंस्टाग्राम पर प्लूटो की इंद्रधनुषी रंग में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अलग-अलग रंगों के ज़रिए उसके अलग-अलग हिस्से दिखाए गए हैं। बकौल नासा, "असल में प्लूटो इतना रंगीन-चमकदार नहीं है...यह ट्रांसलेटेड तस्वीर स्पेस मिशन न्यू हॉराइज़न्स के वैज्ञानिकों ने बनाई है।" तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट किया और एक ने लिखा, "इंद्रधनुषीय ग्रह।"