नासा ने शेयर की बिना किसी सपोर्ट से की गई पहली स्पेसवॉक की तस्वीर
नासा ने अंतरिक्षयात्री ब्रूस मैकेंडलस-II की बिना किसी सपोर्ट के पहली स्पेसवॉक किए जाने की तस्वीर शेयर की है जिसमें ब्रूस व पृथ्वी एक फ्रेम में दिख रहे हैं। यह अब तक की पहली ऐसी स्पेसवॉक थी जो 7 फरवरी 1984 को हुई थी। ब्रूस नाइट्रोजन से संचालित और हाथ से नियंत्रित होने वाली डिवाइस का परीक्षण कर रहे थे।