नासा ने शेयर की शनि ग्रह पर नज़र आए ऑरोरा की तस्वीर
नासा ने शनि ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर नज़र आए ऑरोरा की तस्वीर शेयर की है जो हब्बल टेलीस्कोप द्वारा ली गई है। नासा ने लिखा, "पृथ्वी की तरह शनि ग्रह पर भी ऑरोरा दिखते हैं, पृथ्वी पर यह अमूमन कुछ मिनटों तक जबकि शनि पर कुछ दिनों तक दिखते हैं। यह तस्वीर जनवरी 2004 में ली गई थी।"