नासा ने हबल टेलिस्कोप, चंद्रा एक्स-रे ऑब्ज़र्वेटरी और स्पित्ज़र टेलिस्कोप द्वारा ली गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 'हार्ट ऑफ मिल्की वे' दिख रहा है। नासा ने बताया कि तस्वीर में दायीं तरफ बीच में मिल्की वे का कोर चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "बेहतरीन शॉट।"