नासिक टोल प्लाज़ा पर मनसे नेता को रोके जाने से नाराज़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां तोड़फोड़ की

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे को नासिक टोल प्लाज़ा पर रोके जाने से नाराज़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को वहां तोड़फोड़ की जिसका वीडियो सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि अमित ठाकरे की कार पर लगे फास्टैग के स्टीकर में दिक्कत आने के चलते शनिवार रात उन्हें टोल प्लाज़ा पर रोका गया था।

Load More