नासिक में भारी बारिश के चलते गोदावरी नदी में पानी बढ़ने से कई मंदिर डूबे
नासिक (महाराष्ट्र) में बीते कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके चलते नासिक में तट पर स्थित कई मंदिर आंशिक रूप से या पूरे डूब गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र में (मुंबई छोड़कर) 1 जून से औसतन 336 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य बारिश से 107% अधिक है।