नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर का सीधे तौर पर हाथ नहीं: राजस्थान के डीजीपी

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने नासिर-जुनैद हत्याकांड पर सोमवार को कहा, "घटना में सीधे तौर पर जो लोग शामिल हैं उनमें वह (मोनू मानेसर) नहीं है।" उन्होंने कहा कि इसमें मोनू की अप्रत्यक्ष रूप से कोई भूमिका थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। बकौल मिश्रा, उन्होंने जब भी हरियाणा पुलिस से मदद मांगी उन्हें सहयोग मिला।

Load More