निक जोनस ने मुंबई में कॉन्सर्ट में गाया ‘तू मान मेरी जान’ गाना, 'जीजू-जीजू' चिल्लाने लगे लोग

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति व अमेरिकी गायक निक जोनस ने मुंबई में आयोजित लोलापालूज़ा कॉन्सर्ट में शनिवार को ‘तू मान मेरी जान’ गाना गाया। वहीं, कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस को स्टेज पर देखकर दर्शक 'जीजू-जीजू' चिल्लाने लगे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दर्शकों द्वारा चीयर किए जाने पर निक ने कहा, "आई लव यू ऑल।"

Load More