निक जोनस ने शेयर कीं प्रियंका के जन्मदिन की तस्वीरें, उन्हें बताया- जुलाई का गहना
सिंगर-ऐक्टर निक जोनस ने अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे ❤️...जुलाई का गहना। ज़िंदगी की इस क्रेज़ी राइड में आपके साथ होना मेरे लिए सम्मान की बात है...आपसे बहुत प्यार करता हूं।" उनके पोस्ट पर प्रियंका ने लिखा, "लव ऑफ माय लाइफ।"