निक जोनस पर कॉन्सर्ट के दौरान फेंका गया रिस्ट बैंड, सिंगर की प्रतिक्रिया हुई वायरल
अमेरिकी गायक निक जोनस के एक कॉन्सर्ट में किसी दर्शक ने उनके ऊपर एक रिस्ट बैंड फेंक दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि निक परफॉर्म कर रहे थे और बैंड फेंके जाने के बाद वह नाराज़ हो गए जिसके बाद उन्होंने इशारों में ही लोगों को ऐसा करने से मना किया।