निक जोनस पर कॉन्सर्ट के बीच फैन्स ने फेंका सामान, वीडियो में उन्हें रोकते दिखे अमेरिकी गायक
अमेरिकी गायक निक जोनस के एक कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों द्वारा उनकी ओर सामान फेंकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में निक मंच पर गाते दिख रहे हैं लेकिन इस बीच दर्शकों की ओर से अपनी तरफ ब्रेसलेट आदि फेंके जाने पर निक ने दबे शब्दों में उनसे कहा, "नहीं...रुक जाइए।" इसके बाद निक ने दोबारा गाना शुरू किया।