निखत ने सलमान से मुलाकात का वीडियो किया शेयर, लिखा- आखिरकार, इंतज़ार खत्म हुआ

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वालीं भारतीय बॉक्सर निखत ज़रीन ने अभिनेता सलमान खान से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आखिरकार, इंतज़ार खत्म हुआ।" वीडियो में दोनों फिल्म 'लव' के गाने 'साथिया ये तूने क्या किया' पर डांस करते दिख रहे हैं। निखत ने इससे पहले बताया था कि सलमान से मिलना उनका सपना है।

Load More