निकाय चुनाव में हार के बाद भी एमपी में डीजे पर डांस करता दिखा प्रत्याशी, वीडियो आया सामने

खंडवा (मध्य प्रदेश) में निकाय चुनाव में हार मिलने के बाद भी एक पार्षद प्रत्याशी के डीजे पर डांस करने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, निर्दलीय प्रत्याशी कल्लू मारवाड़ी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़े। उस वॉर्ड में बीजेपी ने जीत हासिल की जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।

Load More