निकिता गांधी के कॉन्सर्ट के दौरान केरल की यूनिवर्सिटी में मची भगदड़, 4 छात्रों की हुई मौत
केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को आयोजित सिंगर निकिता गांधी के कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ मचने से कम-से-कम 4 छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि घायल छात्रों को कलमश्शेरि के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।