निकोलस पूरन ने जड़ा आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया है। पूरन ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो आईपीएल 2023 का सबसे तेज़ अर्धशतक है। यूसुफ पठान और सुनील नरेन ने क्रमश: 2014 और 2017 में 15-15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।