निकोलस पूरन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन शुक्रवार को आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए। 27-वर्षीय पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने ₹16 करोड़ में खरीदा। पूरन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जिन्हें पिछली नीलामी में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने ₹10.75 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले एसआरएच ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था।

Load More