निक्की हेली ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ने के बाद रोका अपना प्रचार अभियान
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अपना प्रचार बुधवार को रोक दिया। इसके बाद अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं। अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।