निगरानी पैनल ने कहा- 'जेट एयरवेज़ के सीईओ' टाइटल का उपयोग नहीं कर सकते कपूर: रिपोर्ट
'सीएनबीसी-टीवी18' की रिपोर्ट के अनुसार, जेट एयरवेज़ के निगरानी पैनल ने कथित तौर पर संजीव कपूर को 'कंपनी के सीईओ' का टाइटल उपयोग करने से मना किया है। बकौल रिपोर्ट, पैनल ने कहा कि कपूर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दे सकते हैं। पैनल ने कहा कि जालान-कालरॉक कंसोर्टियम द्वारा जेट एयरवेज़ का नियंत्रण लेना बाकी है।