निचली अदालत में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद एचसी जाएंगे मनीष सिसोदिया: 'आप'
आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया है कि राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट द्वारा ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली हाईकोर्ट जाएंगे। सिसोदिया ने ट्रायल में देरी को आधार बनाकर कोर्ट से ज़मानत के लिए अनुरोध किया था। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।