निचली अदालतों के जज डर के कारण नहीं देते हैं ज़मानत: सीजेआई चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि निचली अदालत के जज गंभीर अपराधों में ज़मानत देने से बचते हैं इस कारण से उच्च न्यायालयों में ज़मानत के मामले भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि उन्हें अपराध की समझ नहीं है बल्कि उन्हें टारगेट किए जाने का डर होता है।"