निजी क्रिप्टो पर बैन संबंधी बिल की घोषणा के बाद घरेलू बाज़ार में कीमतों में आई गिरावट
सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर संसद में विधेयक लाने की घोषणा के बाद भारतीय एक्सचेंजों पर क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वज़ीरएक्स पर बुधवार सुबह 9:45 बजे तक बिटकॉइन और इथीरियम दोनों में 18% की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि विधेयक का उद्देश्य कुछ अपवाद के अलावा भारत में निजी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाना है।