निजीकरण के विरोध में महाराष्ट्र में बिजली कंपनी के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर गए
महाराष्ट्र में राज्य के स्वामित्व वाली 3-बिजली कंपनियों के हज़ारों कर्मचारी निजीकरण के विरोध में बुधवार से 72-घंटे की हड़ताल पर चले गए। इससे पहले कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (मेसमा) लागू कर दिया। उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्मचारियों को बुधवार को मुलाकात के लिए बुलाया है।