निज्जर की हत्या मामले में अरेस्ट किए गए भारतीय को कनाडा की अदालत में किया गया पेश

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संदिग्ध भूमिका को लेकर गिरफ्तार किए गए 22-वर्षीय भारतीय नागरिक अमनदीप सिंह को कनाडा की अदालत में पेश किया गया है। अमनदीप पर हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। मामले में अगली सुनवाई 21 मई को होगी और गिरफ्तार किए गए 3 अन्य आरोपियों संग उसे पेश किया जाएगा।

Load More