निज्जर हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए 3 में से 2 भारतीय स्टूडेंट वीज़ा पर गए थे कनाडा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 भारतीय नागरिकों में से 2 भारतीय नागरिक स्टूडेंट वीज़ा पर कनाडा गए थे। एक आरोपी के पिता ने बताया कि उसका बेटा 2019 में स्टूडेंट वीज़ा पर कनाडा गया था। तीनों के परिजन के मुताबिक, तीनों का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है।