निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता पर संदेह जताने पर न्यूज़ीलैंड के नेता को पन्नू ने दी धमकी
न्यूज़ीलैंड के उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के कनाडा के दावे पर संदेह जताने व सबूत मांगे जाने के बाद आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें धमकी दी है। पन्नू ने कथित तौर पर न्यूज़ीलैंड में भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाने की भी धमकी दी है।