निठारी कांड में हाईकोर्ट से बरी किए जाने के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर 17 साल बाद जेल से हुआ रिहा
नोएडा (यूपी) के निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी किए जाने के बाद 65-वर्षीय मोनिंदर सिंह पंढेर को शुक्रवार को 17 साल बाद जेल से रिहा कर दिया गया। वह लुक्सर जेल (ग्रेटर नोएडा) में बंद था। गौरतलब है, निठारी कांड में पंढेर के खिलाफ 2 मामले दर्ज थे और उसे दोनों मामलों में बरी कर दिया गया था।