निठारी हत्याकांड की जांच में ढिलाई बरती गई, लोगों के साथ विश्वासघात हुआ: इलाहाबाद एचसी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी हत्याकांड में सुरिंदर कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी करते हुए कहा कि जिस तरह केस की जांच की गई उससे उन्हें निराशा हुई है। कोर्ट ने कहा कि इस जांच में ढिलाई बरती गई। बकौल कोर्ट, निठारी मामले में अंगों की तस्करी की संलिप्तता की जांच करने में विफलता लोगों के साथ विश्वासघात है।

Load More