नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, उनके नागपुर ऑफिस में 3 बार आए फोन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके नागपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को 3 कॉल आए जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागपुर डीसीपी ने कहा, "क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम कर रही है। उनकी मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।"