नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार नागपुर से जीता लोकसभा चुनाव
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी प्रत्याशी नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। गडकरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे को 1.37 लाख वोटों से हराया। गौरतलब है कि नागपुर लोकसभा सीट से इस बार कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 11 निर्दलीय उम्मीदवार थे।