नितिन गडकरी ने शेयर कीं 'भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे' की नई तस्वीरें
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की नई तस्वीरें शेयर की हैं। 1,386 किलोमीटर का 8 लेन का यह एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा जिसके बनने के बाद दिल्ली से मुंबई तक की सड़क यात्रा 12 घंटे में की जा सकेगी। बकौल गडकरी, एक्सप्रेसवे के किनारे रेस्टोरेंट, अस्पताल, फ्यूल स्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।