नितिन गडकरी ने सोनमर्ग में बन रही ज़ोजिला टनल का किया निरीक्षण; कहा- सुरंग का 38% काम पूरा
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सोनमर्ग में बन रही ज़ोजिला टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा, "टनल का 38% काम पूरा हो चुका है। इसके बनने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में 2-3 गुना वृद्धि होगी और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।"