नितिन देसाई की मौत के बाद अक्षय कुमार ने टाली 'ओह माय गॉड 2' के ट्रेलर की रिलीज़ डेट
अभिनेता अक्षय कुमार ने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन पर शोक जताते हुए अपनी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के ट्रेलर की रिलीज़ डेट टाल दी है। अक्षय ने कहा, "वह प्रोडक्शन डिज़ाइन के दिग्गज थे, हम आज 'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर रिलीज़ नहीं कर रहे हैं, हम कल सुबह 11 बजे तक इसे लॉन्च करेंगे।"