नितिन देसाई पर कर्ज़ वसूलने के लिए अनुचित दबाव नहीं बनाया: एडलवाइज़
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में ईसीएल फाइनेंस कंपनी के 5 कर्मचारियों पर केस दर्ज होने के बाद कंपनी के पैरेंट ग्रुप एडलवाइज़ ने प्रतिक्रिया दी है। एडलवाइज़ ने कहा कि देसाई पर कर्ज़ वसूलने के लिए अनुचित दबाव नहीं बनाया गया था। एडलवाइज़ ने कहा, "हम एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।"