नित्यानंद राय जल्द ही बीजेपी छोड़कर आरजेडी में आने वाले हैं: बिहार के मंत्री जितेंद्र राय
बिहार के कला व संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय के 'जेडीयू में टूट' होने से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जितेंद्र राय ने कहा कि नित्यानंद खुद ही बीजेपी छोड़कर जल्द आरजेडी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि नित्यानंद का बीजेपी से मोह भंग हो रहा है।