निधन से कुछ पल पहले के वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट में 'हम रहें या न रहें कल' गाते दिखे थे केके
गायक केके के निधन से कुछ पल पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कोलकाता के लाइव कॉन्सर्ट में 'हम रहें या न रहें कल' गाते दिखे थे। कॉन्सर्ट के बाद केके की कथित तौर पर तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।