निमंत्रण मिलेगा तो जाएंगे: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर कहा है कि अगर उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा करीब 2,000 वीवीआईपी को न्योता भेजा गया है।