निमोनिया से पीड़ित 3 महीने की बच्ची को एमपी में कथित तौर पर सलाखों से 51 बार दागा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहडोल (मध्य प्रदेश) में निमोनिया के इलाज के नाम पर 3 महीने की बच्ची को एक कुप्रथा के तहत गर्म सलाखों से 51 बार दागा गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मेडिकल कॉलेज में बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की काउंसलिंग कराई जाएगी।