नियम के कारण द. अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश को नहीं मिला चौका, बाद में 4 रन से हारी टीम

टी20 विश्व कप-2024 में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेशी बल्लेबाज़ महमूदुल्लाह के पैड पर गेंद लगकर बाउंड्री लाइन के पार चली गई लेकिन उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया। रिव्यू के बाद उन्हें नॉट-आउट दिया गया लेकिन नियमानुसार पहले अंपायर के आउट देने के कारण बांग्लादेश को बाई के 4-रन नहीं मिले। बांग्लादेश यह मैच 4-रन से हारा।

Load More