नियमों का उल्लंघन करने पर एमआई के टिम डेविड व कायरन पोलार्ड पर लगा मैच फीस का 20% जुर्माना
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच 18 अप्रैल को खेले गए मैच में आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर एमआई के बल्लेबाज़ टिम डेविड और बल्लेबाज़ी कोच कायरन पोलार्ड पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, आरोप है कि दोनों ने डगआउट से सूर्यकुमार यादव को डीआरएस लेने का इशारा किया था।