नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर-मस्जिद दोनों जगहों से हटाए जाएंगे लाउडस्पीकर: मुंबई की मेयर
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के विवाद को लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कानून सबके लिए एक है इसलिए
ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिरों और मस्जिदों दोनों जगहों से ही लाउडस्पीकर हटा लिए जाएंगे। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की भी अपील की। बकौल पेडनेकर, हनुमान चालीसा का किसी ने विरोध नहीं किया है।