नियमों के उल्लंघन पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अस्थाई बैन लगा सकती है सरकार: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को डीपफेक और अन्य कंटेंट से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर भारत में उन्हें अस्थाई तौर पर बैन करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है, सरकार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को अपनी उपयोग की शर्तों को आईटी नियमों के अनुरूप करने के लिए 7-दिनों का समय दिया है।