नियुक्ति के अगले दिन पाक क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता के सलाहकार पद से हटाए गए सलमान बट्ट
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट्ट को नियुक्ति के एक दिन बाद ही पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज़ के सलाहकार के पद से हटा दिया गया है। वहाब ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीसीबी की साख को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बट्ट 2010 में पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे के दौरान हुए स्पॉट-फिक्सिंग स्कैंडल के मास्टरमाइंड थे।