नियुक्ति से जुड़े राहुल के बयान पर विश्वविद्यालयों के 200 कुलपतियों ने की कार्रवाई की मांग
देश के कई विश्वविद्यालयों के लगभग 200 कुलपतियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'कुलपतियों की नियुक्ति' वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है और एक खुला पत्र लिखा है। दरअसल, राहुल ने कहा था कि कुलपतियों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि किसी संगठन से जुड़े होने के आधार पर की जाती है।