नियोबैंक स्टार्टअप ओपन नए फंडिंग राउंड के बाद बना भारत का 100वां यूनिकॉर्न

नियोबैंक स्टार्टअप ओपन ने सोमवार को बताया कि $1 अरब मूल्यांकन पर नया फंडिंग राउंड पूरा करने के बाद वह यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है। इसके साथ ही बेंगलुरु स्थित ओपन भारत का 100वां यूनिकॉर्न बन गया है। बकौल ओपन, आईआईएफएल के नेतृत्व वाले सीरीज़-डी फंडिंग राउंड में टाइगर ग्लोबल, टेमासेक और 3one4 कैपिटल ने भी हिस्सा लिया।

Load More